Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 से होगा नियमित परिचालन

इस संबंध में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ठहराव की अनुशंसा की है।

17 Mar 2024

रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 से होगा नियमित परिचालन

रांची, 17 मार्च (हि.स.)। रांची से बनारस के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सामान्य परिचालन 18 मार्च से किया जायेगा। ट्रेन को 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन का ठहराव और समय निर्धारित कर दिया गया है। ऐसे में अब ट्रेन का ठहराव गोमो और पारसनाथ में करने की मांग की गयी है। इस संबंध में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ठहराव की अनुशंसा की है।

सांसद के प्रस्ताव पर रेल मंत्री की स्वीकृति की मुहर लग गई तो ठहराव शुरू हो जायेगा। गोमो में ठहराव से धनबाद व आसपास के यात्री भी वंदे भारत की सवारी कर सकेंगे। ट्रेन का परिचालन गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जायेगा। ट्रेन 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5:10 बजे खुलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत वाराणसी से शाम 4: 05 बजे खुलकर रात 11: 55 बजे रांची पहुंचेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News